Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कृषि उपज मण्डी कार्यालय का किया घेराव

रावतसर(सीमा सन्देश संवाददाता)। भारतीय किसान संघ के तहसील अधयक्ष जयवीर गोदारा के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नरमा की तुलवाई डंडी कांटे से बंद कर बिना कटौती कंप्यूटर कांटे से तुलवाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा ने बताया कि संगठन द्वारा बार बार मांग उठाने के बावजूद धान मंडियों में नरमा डंडी कांटे से तोला जा रहा है। जहां थोड़ा बहुत नरमा कंप्यूटर कांटे से तोला जाता है उसमें फेक्ट्री मालिक काटा काट रहे है । सूडा ने आरोप लगाया कि कृषि उपज मंडी समिति के ढुलमुल रवैये की वजह से किसानों का शोषण हो रहा है। संगठन द्वारा जिले भर की मंडियों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भी अगर सुनवाई नहीं हुई तो कृषि उपज मंडी कार्यालयों का फिर घेराव किया जायेगा साथ ही राजस्व शिवरों में रणनीति बनाकर एसडीएम का घेराव किया जाएगा। इस दौरान ग्राम ईकाई रामपुरा मटोरिया, अधयक्ष लालचंद डूडी ने पूरे मामले में कुछ अधिकारियों व व्यापारियों की सांठगांठ होने का अंदेशा जताया। वहीं मंडी समिति उपनिदेशक ने धरने बाद मंगलवार सुबह दस बजे संगठन कार्यकतार्ओं को वार्ता का निमंत्रण दिया है। जिसके बाद घेराव समाप्त कर दिया गया । उपखंड अधिकारी कार्यालय में भी इसे लेकर ज्ञापन सौंपा गया । घेराव स्थल पर रामप्रताप चोटिया, तेजपाल मटोरिया, देवीलाल स्वामी, भंवरलाल मूंड, बलवंत सिहाग, श्रवण गोदारा, सुरेन्द्र स्वामी, सोनू मटोरिया, कालू राम सिहाग, चंद्रभान बलिहारा, आत्मा राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *