नई दिल्ली
कृषि कानूनों पर जारी विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। उन्होंने इसे विपक्ष की बौद्धिक बेईमानी और राजनैतिक छल करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए कई बार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, ताकि उन्हें वह लाभ मिल सकें, जो दशकों पहले मिल जाने चाहिए थे।
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कृषि कानूनों का बचाव करते हुए मोदी ने कहा कि एक राजनीतिक दल कोई वादा करके उसे पूरा नहीं करता है, तो यह निंदा के योग्य है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार जो कृषि कानून लेकर आई है, उसका वादा दूसरी पार्टियों ने किया था। अब वही दल इसका विरोध कर रहे हैं और दुर्भावना के चलते गलत जानकारी फैला रहे हैं। यह बहुत बड़ा यू-टर्न है।