Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केंद्र सरकार : इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और आभूषण क्षेत्र के प्रदर्शन से नवंबर में 30 अरब डॉलर का निर्यात

नई दिल्ली

इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से नवंबर में 30.04 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीने निर्यात 27.16 फीसदी बढ़ा है। 

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में 23.62 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। इस साल निर्यात के साथ आयात में भी तेजी आई और नवंबर में कुल 52.94 अरब डॉलर का आयात हुआ। यह पिछले साल से 56.58 फीसदी ज्यादा है। तब कुल आयात 33.81 अरब डॉलर रहा था।

निर्यात के मुकाबले आयात में तेजी से व्यापार घाटा बढ़कर 22.91 अरब डॉलर पहुंच गया। पिछले साल यह आंकड़ा 10.19 अरब डॉलर था। सरकार ने बताया कि नवंबर में उत्पाद और सेवा का कुल निर्यात 50.36 अरब डॉलर रहा, जो 2020 के मुकाबले 22.80 फीसदी ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *