Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केन्द्र व राज्य सरकार को कोसा

  • सेंट्रल वेयर हाउस मजदूर यूनियन का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की सेंट्रल वेयर हाउस मजदूर यूनियन पार्टी ब्रांच का दूसरा सम्मेलन रविवार को जंक्शन में लाल चौक के नजदीक स्थित शहीद भगतसिंह यादगार केंद्र में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता इकबाल खान व शिव कुमार ने की। झंडारोहण अमित कुमार ने किया। सम्मेलन की शुरूआत किसान आंदोलन में जान गंवाने किसानों व कोरोना से जान गंवाने वाले कोरोना वारियर्स सहित अन्य लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में माकपा तहसील सचिव शेरसिंह शाक्य, जिला कमेटी सदस्य आत्मासिंह, बहादुर सिंह चौहान व बीएस पेंटर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्घाटन भाषण बहादुर सिंह चौहान ने देते हुए कहा कि आज पूरा देश कोरोना जैसी भयंकर महामारी के दौर से गुजर रहा है। कोरोना पर काबू पाने में केन्द्र की मोदी सरकार व राजस्थान की गहलोत सरकार बुरी तरह से विफल हुई है। आत्मासिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जनता को राहत देने की बजाय भारी भरकम टैक्स लगाकर को लूट रही है। इससे साबित होता है कि केन्द्र की मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों के पक्ष में काम कर रही है। माकपा तहसील सचिव शेरसिंह शाक्य ने कहा कि पिछले करीब 7 माह से देश का किसान, मजदूर कृषि विरोधी तीन काले कानूनों व मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड्स के विरोध में दिल्ली के सारे बॉर्डर पर संघर्षरत है लेकिन केन्द्र सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर जनता को साथ लेकर संघर्ष को और तेज करने व पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में अमित कुमार ने पिछले 3 साल का लेखा-जोखा पेश किया। इसके पश्चात नए सचिव का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से आमिर खान को पार्टी ब्रांच का सचिव चुना गया। इस मौके पर इकबाल खान, धनराज, सुखविंद्र सिंह, सतपाल सिंह, यासीन खान, विवेकानंद मंडल, आमीन खान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *