नई दिल्ली
जंगल में कैंपिंग पर जाना बड़ा मजेदार लगता है। पर जो सुख-सुविधाएं शहर में है, वो जंगल में नहीं। बिजली, साफ पानी जैसी बेसिक जरूरतों के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। ऐसे में अपनी अगली कैंपिंग ट्रिप बनाने से पहले अगर आप कुछ गैजेट अपने साथ ले कर जाएं, तो ये मुश्किलें थोड़ी आसान बन जाएंगी।