Wednesday, August 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कैप्टन अमरिंदर और सुनिल जाखड़ भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने, जयवीर शेरगिल राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई दिल्ली. कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और जयवीर शेरगिल को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की टीम में जगह मिली है। कांग्रेस के प्रवक्ता रहे शेरगिल को भाजपा ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनिल जाखड़ (दोनों पंजाब) , स्वतंत्रदेव सिंह (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।