Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा का चंबल के बीहड़ों में हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा का हवा में हर्ष फायरिंग करने का वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में गहलोत सरकार के पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा अपने समर्थकों के साथ चंबल के बीहड़ों में हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जो नदी दिखाई दे रही है वह चंबल नदी बताई जा रही है। यह एरिया मंत्री रमेश मीणा के विधानसभा क्षेत्र सपोटरा में आता है। मंडरायल के आस-पास मंत्री अपने समर्थकों के साथ बंदूक से हवा में हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो रमेश मीणा के मंत्री बनने से पहले का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रहा है वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव हिदुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो पुराना है या फिर नया इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। उल्लेखनीय है जब से भाजपा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत की एक वन विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट हुई तब से गहलोत के मंत्रियों और विधायकों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।