Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

BJP की गुटबाजी खुलकर सामने आई, पूर्व CM वसुंधरा ने जेपी नड्डा के सम्मेलन से बनाई दूरी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों का आगाज किया। लेकिन चुनावी तैयारियों से पहले ही जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे के दौरान यहां भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा के सम्मेलन से दूरी बनाकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।

वसुंधरा राजे विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की जिद पर अड़ी हैं। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भाजपा हाईकमान इसके लिए तैयार नहीं है। जेपी नड्डा ने आज 2 अप्रैल को सवाई माधोपुर जिले में एसटी के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में शिरकत की। जानकार वसुंधरा की दूरी के तरह-तरह के मायने निकाल रहे हैं। 

वसुंधरा की दूरी की वजह किरोड़ी फैक्टर

सम्मेलन से राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की दूरी की चर्चा का विषय बन गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सम्मेलन में भाग नहीं लिया। हालांकि, जेपी नड्डा के साथ प्रदेश भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मौजूद रहे। लेकिन वसुंधरा राजे की सम्मेलन से दूरी ने भाजपा में खींचतान पर मुहर लगा दी है। सीएम राजे विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की जिद पर अड़ी हुई है। हालांकि, जानकार जेपी नड्डा के कार्यक्रम से दूरी बनाने की दूसरी बड़ी वजह किरोड़ी फैक्टर को भी बता रहे हैं। जानकारों का कहना है कि भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की वजह से वसुंधरा राजे ने सम्मेलन में भाग नहीं लिया है। राजस्थान की सियासत में वसुंधरा राजे और किरोड़ीलाल मीणा की पुरानी अदावत रही है।