Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कैमरे के सामने बनते देखिए नकली मावा

जयपुर

दीपावली फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही बाजार में मावे की मांग अचानक बढ़ गई है। बाजार में मांग को पूरा करने के लिए नकली मावा बाजार में बेचा जा रहा है। बड़े मुनाफे के चक्कर में बड़ी तादाद में मिलावट की जा रही है। यह इतना खतरनाक है कि धीमी मौत दे रहा है और किडनी और लिवर तक असर कर रहा है। जयपुर समेत आसपास के जिलों में बड़ी तादाद में नकली मावा सप्लाई किया जा रहा है।

इस पर पड़ताल की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। जयपुर के आसपास में नकली मावा तैयार करने वालों का बड़ा नेटवर्क है। इन गांवों में एक या दो नहीं बल्कि 300 से ज्यादा भटि्टयां हैं। बस आपको अपनी डिमांड रखनी है। टीम ने जब 100 किलो मावा की डिमांड रखी तो 1 घंटे में ही यह नकली मावा तैयार कर सप्लाई करने का दावा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *