Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोई भी कार्य असंभव नहीं होता

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। कोई भी कार्य असंभव नहीं होता, बस आप में लगन होनी चाहिये। हमारे कॉलेज के प्रत्येक सदस्य ने अपनी कर्मठता से यह संभव करके दिखाया है। यह उद्गार अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज की प्रबंध समिति तथा एलसी गीदड़ा शिक्षण एवं जनकल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन श्यामसुंदर गीदड़ा ने कॉलेज के वार्षिकोत्सव तथा पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। मुख्यातिथि जैन गोटा स्टोर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्यामलाल जैन तथा विशिष्टातिथि विजय कुमार जैन थे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ‘बालविवाह’ शीर्षक से मंचित लघु नाटिका तथा ‘गिद्दा‘ (जागो) ने तालियां बटोरी। हर्षित अभिभावकों ने गिद्दा तथा नृत्य टीम को पुरस्कृत किया। ‘वेव‘ शीर्षक से मंचित कार्यक्रम में कमला सुथार, कमला कुमारी व प्रियंका ने खूब प्रशंसा बटोरी।
निदेशक डॉ़ ओपी गुप्ता ने नव स्थापित कॉलेज की यात्रा का वृतांत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ़ अरूण वत्स ने कॉलेज का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अग्रणी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ‘वजन बताओ प्रतियोगिता’ के माध्यम से दर्शकों को जोड़ने का प्रयास किया। मंच संचालन दिव्या मित्तल व रोशनी देवी ने किया।