Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लॉ स्टूडेंट्स ने सम­झी न्यायालयों की प्रकिया

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
राजकीय विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सहायक आचार्याें के साथ न्यायालय परिसर का भ्रमण कर न्याय प्रक्रिया को लेकर जानकारी हासिल की।
प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ सिंह के निर्देशन में छात्रों के साथ सहायक आचार्य श्रीमती रेखा, कर्मवीरसिंह सहारण, डॉ. मनिंद्रपालसिंह, राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती सुचिता यादव, सुशील रणवा शामिल रहे। न्यायालय भ्रमण का उद्देश्य विधि छात्रों को न्यायालय की विधिक कार्यवाहियों के बारे में बारीकियों से अवगत करवाना रहा।
छात्र छात्राओं ने जिला एवं सैशन न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पोक्सो न्यायालय एवं एडीआर केन्द्र, ग्राम न्यायालय आदि का भ्रमण किया। सिविल न्यायाधीश ने न्यायालय के दीवानी एवं आपराधिक क्षेत्राधिकार के बारे में जानकारियां दी।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह सोलंकी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती निधि बेनीवाल ने एनआई एक्ट चैक के अनादरण की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन किया। विशिष्ट न्यायाधीश सुरेन्द्र खरे ने पोक्सो न्यायालय के संबंध में छात्र छात्राओं को जिज्ञासाओं को शांत किया। एडीआर सेंटर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश नरेश चुघ ने यहां की प्रक्रिया विस्तार से बताई। वहीं बार संघ अधिवक्ताओं ने बताया कि न्यायालय भ्रमण विधि तृतीय वर्ष के विद्यार्थ्ज्ञियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। कानून की बारीकियों के मार्ग में अधिवक्ताओं ने मार्गदर्शन किया।