जिस क्षण भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी मुहर लगाकर टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा, इंटरनेट चक दे स्टाइल में जश्न मना रहा था। अब, पूर्व कोच कबीर खान यानी शाहरुख खान ने महिला हॉकी टीम के वर्तमान कोच सोयर्ड मरीन के ट्वीट का जवाब दिया है और एक गोल्डन विक्ट्री की मांग की है। इतना ही नहीं रियल कोच सोयर्ड को भी किंग खान को जवाब देने की जल्दी थी।
दो कोच ने ऐसे की बात
चक दे इंडिया और कबीर खान के ट्रेंड करते ही शाहरुख़ खान भी ट्विटर पर एक्टिव हो गए।शाहरुख ने लिखा – “हाँ हाँ, कोई बात नहीं, वापस आते टाइम एक अरब लोगों की फैमिली के लिए कुछ गोल्ड भी लेते आना। इस बार धन तेरस भी 2 नवंबर को है। एक्स कोच- कबीर खान।” इस पर मरीन ने रिप्लाई दिया- “आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। हम फिर से अपना सब कुछ लगा देंगे। रियल कोच।”