भुवनेश्वर
कोया जनजाति की 20 साल की लड़की से शादी करने के 9 दिन बाद ही बंगाल के मलकानगिरि के रहने वाले युवक ने जहर खाकर जान दे दी। लड़की के गांव में कांगारू पंचायत की गई थी जिसमें यह फैसला होना था कि शादी को मान्यता दी जाएगी या नहीं। राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक को सोमवार सुबह डॉक्टरों ने मलकानगिरि जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि उसने कीटनाशक खाया थआ।
मृत युवक के परिवार का कहना है कि वह कुछ समय पहले 21 साल की कोया लड़की से प्यार में पड़ गया। जब लड़की के परिवारवाले नहीं तैयार हुए तो उन दोनों ने भागकर नोटरी के सामने 14 मई को शादी कर ली। अगले दिन उन्होंने एक स्थानीय मंदिर में शादी की।
युवक के रिश्तेदार ने कहा, 16 मई को लड़की के परिवारवाले युवक के घर गए थे और लड़की को लेकर अपने गांव चले गए। उन्होंने कहा था कि लड़की की मां बीमार है। इसलिए युवक को लगा कि थोड़ी देर में वह वापस आ जाएगी लेकिन शाम तक लड़की वापस नहीं लौटी। कुछ दिन तक वे लोग टालते रहे और तब तक उन्होंने शादी को मान्यता देने के लिए पंचायत बुलाई।