Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई में निकाय चुनाव से पहले शिवसेना नेता यशवंत जाधव को ईडी का समन, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

मुंबई

मुंबई में निकाय चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को शिवसेना नेता और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जाधव को मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन जारी किया है। ईडी के सूत्रों ने कहा कि उनकी जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और जाधव और उनकी पत्नी और भायखला से विधायक यामिनी से जुड़े कई परिसरों में आयकर द्वारा की गई तलाशी पर आधारित है।

आई-टी जांच के अनुसार शिवसेना नेता यशवंत जाधव ने बिलकहाड़ी चैंबर्स में कई फ्लैट खरीदे थे, जिस इमारत में वह भायखला में रहते हैं और कथित तौर पर अवैध तरीकों से संयुक्त राज्य अमेरिका में एक किरायेदार को भुगतान किया था। ईडी का मानना ​​है कि कंपनी का लिंक जाधव से है, उसने कुछ विदेशी लेनदेन भी किए थे।

आयकर अधिकारियों ने फरवरी, 2022 में संदिग्ध कर चोरी को लेकर जाधव के आवास सहित 33 स्थानों पर तलाशी ली थी। एजेंसी ने कहा है कि जाधव के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिलने के बाद तलाशी ली गई थी। जिनके परिवार पर कोलकाता की एक कंपनी की मदद से 15 करोड़ रुपये के शोधन का भी आरोप है।

जिन स्थानों पर I-T ने छापा मारा उनमें से एक बहुत प्रभावशाली BMC ठेकेदार का वालकेश्वर निवास था, जिसके बारे में माना जाता है कि बीएमसी में उनका अच्छा दबदबा है।