Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना कुंभ न बन जाए गंगा सागर मेला

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के गंगा सागर द्वीप में हर साल मकर संक्रांति पर लगने वाला गंगा सागर मेला आज से शुरू हो रहा है। यह मेला 16 जनवरी तक लगेगा। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऐसा लग रहा था कि यह मेला रद्द हो जाएगा, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस मेले को आयोजित करने की अनुमति दे दी। हालांकि, कोर्ट ने शर्तें रखी हैं कि मेले के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

बंगाल में मेले का आयोजन करने के खतरे ज्यादा हैं। देश में कोरोना की तीसरी लहर जारी है। रोजाना लाखों की संख्या में केस आ रहे हैं। शुक्रवार को देश में 1.41 लाख केस दर्ज हुए। गुरुवार को 15,421 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को कोरोना के चलते अस्पताल में 2,444 लोग भर्ती हुए। गुरुवार को 2,228 लोग एडमिट हुए थे।

बंगाल में शुक्रवार को 18,213 नए केस मिले, जो कि महाराष्ट्र के बाद देश में दूसरे सबसे ज्यादा हैं। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट के मामले में बंगाल 26.34% रेट के साथ सबसे आगे है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट का मतलब है 100 टेस्ट में से कितने पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *