Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना के बाद अब दमा के मरीज बढ़े:राजस्थान में हवा दूषित से लंग्स डैमेज का खतरा; अस्थमा के मरीज कोहरे में मॉर्निंग वॉक से बचें

जयपुर

राजस्थान में दीपावली के बाद अचानक से सर्दी बढ़ गई है। साथ ही, इसका असर एयर क्वालिटी पर पड़ने लगा है। बिगड़ी एयर क्वालिटी ने अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से ग्रसित मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हवा में प्रदूषण के साथ-साथ धूल व अन्य कणों के कारण इन बीमारी से ग्रसित मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसी का असर दिखा कि जयपुर में रोगियों की संख्या में करीब 20 फीसदी इजाफा हुआ है।

एसएमएस हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह की मानें तो सामान्य दिनों की तुलना में पिछले कुछ दिनों से उनके पास अस्थमा और सीओपीडी से जुड़े रूटीन मरीजों की संख्या में 15 से लेकर 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। कुछ नए मरीज भी आए हैं, जिन्हें पहले कभी अस्थमा की शिकायत नहीं थी। पिछले दिनों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा जैसे बड़े शहर जहां पिछले दिनों एक्यूआई लेवल 300 के पार पहुंच गया था, उस समय पीएम लेवल 2.5 पर दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *