जयपुर
अगर आप कोरोना से रिकवर हो चुके हैं तो भी लापरवाह होने की गलती नहीं करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि शोध से पता चला है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। राजस्थान समेत भारत में कई राज्यों में कोरोना मरीजों में ठीक होने के बाद खून के गाढ़ा और थक्के जमने जैसी परेशानी सामने आ रही हैं। इसके कारण उनमें दिल की बीमारी से जुड़ी समस्याएं देखने को मिली हैं। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना के बाद दिल की बीमारी के केसों में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।