नई दिल्ली
बीते दिन देश में 37,607 नए कोरोना केस मिले, जो कि सोमवार की तुलना में करीब 13 हजार ज्यादा हैं। इस दौरान 33,970 लोग ठीक हुए। कोविड को मात देने वालों की संख्या 28 मार्च (32269) के बाद इतनी कम आई है। पिछले 24 घंटे में 647 की मौत हुई, जो कि 34 दिनों (20 जुलाई) के बाद सबसे ज्यादा है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37,607
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 33,970
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 647
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.25 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.17 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.35 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.16 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।