नई दिल्ली
देश में फिर एक बार 40 हजार से अधिक कोरोना केस आए हैं। बीते दिन 42,797 नए मरीजों की पहचान हुई। 41,869 ठीक हुए और 532 संक्रमितों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को 30,085 और मंगलवार को 42,530 केस आए थे। केरल में लगातार सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को यहां 22,414 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 108 संक्रमितों की मौत हुई।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,797
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,869
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 532
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.18 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.09 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.26 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।