नई दिल्ली
देश में सोमवार को कोरोना केस में आई गिरावट के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को 38,130 नए केस मिले, जबकि इसके एक दिन पहले ही 30,164 मामले आए थे। राहत की बात यह है कि एक्टिव केस में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी है। बीते 24 घंटे में कुल सक्रिय मामलों में 1,325 की कमी आई है। वहीं, मरने वालों की संख्या में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। बीते दिन 368 मरीजों की जान चली गई।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,130
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,090
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 368
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.30 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.22 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.41 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.84 लाख
प्रमुख राज्यों का हाल:
1. केरल
यहां मंगलवार को 25,772 लोग संक्रमित पाए गए। 27,320 लोग ठीक हुए और 189 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 42.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 39.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,820 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.37 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
2. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 3,898 लोग संक्रमित पाए गए। 3,581 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63.04 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 47,926 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 22 लोग संक्रमित पाए गए और 20 लोग ठीक हुए। 02 पीड़ितों की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,863 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 227 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 30 लोग ठीक हुए और 01 की मौत हुई। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 386 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. राजस्थान
यहां मंगलवार को 12 कोरोना संक्रमित पाए गए, 18 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 80 मरीजों का इलाज चल रहा है।
6. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 11 नए मामले सामने आए और 9 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 127 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।