Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना देश में:बीते दिन 42114 केस आए, 36857 रिकवरी और 3998 मौतें दर्ज हुईं; महाराष्ट्र में 3509 पुरानी मौतें जोड़ने से मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी

नई दिल्ली

देश में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां मंगलवार को 42,114 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 36,857 लोगों ने कोरोना को मात दी और 3,998 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। देश में बीते दिन हुई मौतें पिछले 39 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 11 जून को 3,996 लोगों की मौत हुई थी।

हालांकि, मौत का आंकड़े में इतनी बड़ी बढ़ोतरी महाराष्ट्र में पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपडेट करने की वजह हुई। यहां बीते दिन कोरोना के 147 मरीजों की ही मौत हुई। जबकि, 3,509 पुरानी मौतों को अपडेट किया गया। इससे पहले 9 जून को बिहार में भी पुरानी मौतों को अपडेट किया गया था। उस दिन देश में हुई मौतों का आंकड़ा 6,139 तक पहुंच गया था।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,114
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,857
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,998
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.12 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.03 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.18 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.01 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल

यहां मंगलवार को 16,848 लोग संक्रमित पाए गए। 12,052 लोग ठीक हुए और 104 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 31.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,512 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.26 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 9,389 लोग संक्रमित पाए गए। 7,510 लोग ठीक हुए और 3,656 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.30 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 94,593 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 69 लोग संक्रमित पाए गए। 155 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,737 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,093 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 37 लोग ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,035 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 569 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 61 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 411 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां मंगलवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 66 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,951 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 391 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 19 नए मामले सामने आए और 31 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 190 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *