Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना देश में:38696 नए मरीज मिले और 40020 ठीक हुए, एक्टिव केस में लगातार 3 दिन की बढ़त के बाद 1951 की कमी आई

नई दिल्ली

देश में कोरोना के केस में शुक्रवार को मामूली राहत दी है। बीते 24 घंटे में 38,696 नए मरीज मिले और 40,020 ठीक हुए, जबकि 616 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 1,951 की कमी आई है। इससे पहले बीते तीन दिन से एक्टिव केस में बढ़ोतरी हो रही थी।

रोजाना के केस में सबसे आगे चल रहे केरल में भी शुक्रवार को रोजाना के केस में मामूली गिरावट देखी गई। यहां 19,948 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 19,480 ठीक हुए और 187 संक्रमितों ने महामारी से दम तोड़ दिया।

केरल में दोगुने मामले आने की आशंका
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में राज्य में कोरोना के मामले दोगुने हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के कई जिलों में R-वैल्यू 1 से ज्यादा आ रही है। इस वैल्यू का मतलब यह है कि 1 मरीज 1 व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। राज्य में पहले से ही हर दिन करीब 20,000 मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,696
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,020
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 616
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.19 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.10 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.27 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.06 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *