Wednesday, April 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना देश में:68,362 नए मरीज मिले और 1.13 लाख ठीक हुए; अब सिर्फ 9.72 लाख एक्टिव केस; ASI के तहत आने वाले सभी स्मारक 16 जून से खुलेंगे

नई दिल्ली

कोरोना के घटते केसों के बीच देश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की देखरेख वाले सभी स्मारक और म्यूजियम 16 जून से खोल दिए जाएंगे। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

देश में कोरोना के केस में कमी का सिलसिला जारी है। रविवार को देश में 68,362 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 1 लाख 13 हजार 3 मरीज ठीक हो गए, जबकि 3,880 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,593 की कमी आई। अब सिर्फ 9 लाख 72 हजार 577 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई।

इस साल 17 फरवरी को एक्टिव केस 1 लाख 33 हजार 79 तक पहुंच गए। यहां से यह आंकड़ा दूसरे पीक की ओर बढ़ना शुरू हुआ। यह 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 तक पहुंचा, फिर इसमें गिरावट आने लगी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 68,362
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.13 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,380
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.81 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.74 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.72 लाख

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *