Monday, April 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना ने रोकी टीवी पर SRK की वापसी:’टेड टॉक’ के नए सीजन के साथ लौटने की तैयारी कर रहे थे शाहरुख, महामारी के चलते रद्द करना पड़ा प्लान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इस साल टीवी पर वापसी करने वाले थे। सूत्रों की मानें तो वे अपने शो ‘टेड टॉक्स इंडिया : नई सोच’ का तीसरा सीजन इस साल के अंत तक लाना चाहते थे। लेकिन अब यह प्लान रद्द हो गया है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर शाहरुख की टीम और शो के मेकर्स ने आपसी सहमति से इसे टालने का फैसला लिया है।

शाहरुख जल्द से जल्द चाहते थे वापसी

शो से जुड़े करीबी सूत्र बताते हैं, “दो सक्सेसफुल सीजन के बाद शाहरुख ‘टेड टॉक्स’ के तीसरे सीजन के साथ जल्द से जल्द टीवी पर लौटना चाहते थे। उनकी टीम 2020 से ही शो की प्लानिंग में जुट गई थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसमें देरी हो गई। टीम के साथ-साथ चैनल को उम्मीद थी कि 2021 में स्थिति सुधरेगी और शो के तीसरे सीजन को वे लॉन्च कर पाएंगे। हालांकि, अब हो पाना संभव नहीं है।”

सूत्र आगे कहते हैं, “प्रोडक्शन टीम के ज्यादातर सदस्य अमेरिका से हैं। जाहिर है कि शूटिंग के दौरान उनमे से कुछ का इंडिया में जरूरी है। जोकि कोरोना महामारी की वजह से आने वाले कुछ महीनों तक संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में शाहरुख की टीम और मेकर्स ने आपस में बातचीत की और 2021 में शो के तीसरे सीजन को लॉन्च करने का प्लान रद्द कर दिया।”

अमेरिकी मीडिया ऑर्गेनाइजेशन ने बनाया शो

‘टेड टॉक्स इंडिया: नई सोच’ एक टॉक शो है, जिसकी टैगलाइन ‘डोंट किल आइडियाज’ (विचारों को मारो मत) है। इस शो का निर्माण अमेरिकी मीडिया ऑर्गेनाइजेशन TED द्वारा किया गया है। शो में अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों को बुलाकर उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाता, जिससे कि उन्हें प्रेरणा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *