Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना वॉरियर्स को RCB का सलाम:PPE किट के रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, कोरोना वॉरियर्स के लिए रिलीज किया खास वीडियो

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB ने फेज 2 के पहले ही मुकाबले में सबसे अलग काम किया। टीम ने अपनी रेगुलर रेड जर्सी पहनने के बजाय PPE किट के रंग की ड्रेस पहनी। RCB ने कहा कि उन्होंने ऐसा कर कोरोना वॉरियर्स को अपनी ओर से थैंक्यू बोला है। पिछली बार IPL के रुकने की वजह कोरोना ही था।

कोरोना से अब तक देश में कुल 3.35 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.45 लाख लोगों की जान गई है। इतने भयावह हालात के बावजूद देश फिर से खड़ा होने लगा है, इसमें सबसे अहम भूमिका कोरोना वॉरियर्स की है।

‌खिलाड़ियों की बस पर भी रंगा गया PPE किट का रंग।

‌खिलाड़ियों की बस पर भी रंगा गया PPE किट का रंग।

इसलिए कोहली की टीम ने अपने पहले मैच में अपनी जर्सी का रंग बदला। हालांकि अगले मैच से वो अपनी रेगुलर रेड जर्सी में उतरेगी। पूरी खबर वीडियो में देखें।

RCB के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वॉरियर्स के लिए दो वीडियो जारी किए गए हैं। एक में कोहली, देवदत्त पडिकल और युजवेंद्र चहल ने साझा रूप से वॉरियर्स के लिए अपने मैसेज दिए हैं। उनका कहना है कि उनकी टीम और उनके सपोर्टर्स हमेशा देश के रीयल वॉरियर्स को सलाम करते हैं।

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में कुछ असल वीडियो फुटेज दिखाते हुए 2020 की पहली लहर और 2021 की दूसरी लहर को याद दिलाई है। इसमें कहा जा रहा था कि हम हंसना भूल गए थे। लेकिन अब फिर से वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *