Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोलकाता Vs राजस्थान:प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता के लिए हर हाल में जीत जरूरी

शारजाह

गुरुवार को IPL में होने वाले डबल हेडर मुकाबले में दूसरी भिड़ंत कोलकाता और राजस्थान के बीच होगी। ये इस सीजन का 54वां मुकाबला है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को कोलकाता हर हाल में जीतना चाहेगी। अगर इयोन मोर्गन की टीम ये मुकाबला जीत जाती है तो उनके प्ले-ऑफ में पहुंचने के चांस और बढ़ जाएंगे। कोलकाता के 13 मैच में 12 अंक हैं। वहीं, टीम का रन रेट +0.294 है।

राजस्थान के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम के 14 अंक हो जाएंगे। अगर मुंबई, हैदराबाद के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला जीत भी जाती है और उसका रन रेट कोलकाता से कम रहता है, तो कोलकाता प्ले-ऑफ में आराम से पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *