Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोविड स्वास्थ्य सहायकों का धरना तीसरे दिन भी जारी

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कोविड स्वास्थ्य सहायकों द्वारा पिछले 6 माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर यहां बीसीएमओ कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गोदारा के नेतृत्व में होशियार लाल, किशोरी, जयदीप, विनोद पुनिया, जेपी पूनिया, शिव, सुमन, गीता, कान्ता सहित अनेक कोविड स्वास्थ्य सहायक बैठे हैं। कोविड स्वास्थ्स सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गोदारा ने बताया कि कोरोनाकाल में घर घर जाकर सर्वे करने, सेम्पलिंग व टीकाकरण करने सहित विभिन्न दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने के बाद भी कोविड स्वास्थ्य सहायकों को वेतन के लिए आन्दोलन का सहारा लेना पड़ा हैं। वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी के साथ-साथ मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि जब तक मांग का निराकरण नही होगा तब तक धरना जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *