Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोहरे से जयपुर में 5 फ्लाइट्स कैंसिल:विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम

जयपुर

राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया। कोहरे के कारण जयपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज हुई। जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे नहीं दिखने से 5 फ्लाइट्स का संचालन रोकना पड़ा। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट ऑन कर कम स्पीड में गाड़ी चलानी पड़ी। धूप खिलने के साथ ही कोहरे का असर कम हो गया।

इधर, हिल स्टेशन माउंट आबू में 5 दिन से पारा माइनस में है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज हुआ। यहां नक्की झील,अचलगढ़ तालाब पर बोट की सीट पर बर्फ जमी नजर आई। पोलो ग्राउंड समेत अन्य मैदानी इलाके में भी ओस की बूंदें जम गई। तेज सर्दी का पर्यटक भी जमकर लुफ्त ले रहे हैं। गलन भरी सर्दी से लोगों के हाथ-पांव सुन्न से हो गए।

प्रदेश में आज शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
माउंट आबू20-4
चित्तौड़गढ़18.41.7
फतेहपुर15.32.4
भीलवाड़ा17.72.3
सीकर15.52.7
बूंदी17.43.9
बारां194
करौली134
धौलपुर16.84.3
चूरू15.64.3
टोंक12.34.7
उदयपुर184.9
अलवर17.54.9
पाली195
सवाई माधोपुर135.2
जालोर21.25.4
नागौर18.45.2
गंगानगर195.7
कोटा18.45.8
जयपुर16.85.5
अजमेर16.85.2
जोधपुर18.96.6
हनुमानगढ़16.76.6
बीकानेर20.97.1
जैसलमेर19.97.4
पिलानी (झुंझुनूं)17.47.2
डूंगरपुर20.47.6
सिरोही19.98.4
बाड़मेर21.38.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *