Wednesday, July 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कौन होगा पंजाब में कांग्रेस सीएम फेस? कुछ ही देर में राहुल गांधी करेंगे ऐलान

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के अंतिम दौर में अब तमाम पार्टियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा का घोषणापत्र जारी करने वाले थे, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के चलते यह कार्यक्रम टल गया है। दूसरी ओर, पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस के सीएम चेहरे की घोषणा कर सकते हैं। इस रेस में चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है।