Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

त्रिपुरा: शराब समझकर पी गया तेजाब की पूरी बोतल, शख्स की दर्दनाक मौत से सहमे लोग

नई दिल्ली

त्रिपुरा के खोवाई जिले के अंतर्गत लंकापुरा एडीसी गांव में शुक्रवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की तेजाब को शराब समझकर पीने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मृतक कार्तिक मोहन देबबर्मा ने शराब के नशे में तेजाब से भरी बोतल पी ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि देबबर्मा आदतन शराबी था और घटना की रात वह नशे की हालत में था। सूत्रों ने कहा, “वह एक स्थानीय देशी शराब की दुकान पर बेहद नशे में था। वह घर लौटा और सो गया। आधी रात को, वह शराब पीने के लिए उठा, लेकिन गलती से रबर प्रोसेसिंग के लिए रखी तेजाब से भरी गलत बोतल उठा ली।” 

सूत्रों ने कहा, “इसके तुरंत बाद, वह बेहोश हो गया। उसके परिवार के सदस्य उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”