नई दिल्ली
कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट की देख रेख करने वाली संस्था ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को खुशखबरी दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने खाताधारकों के अकाउंट में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 की दर से ब्याज जमा किए हैं। ईपीएफओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह बताया है की वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 की दर से ब्याज जमा किए जा चुके हैं। इससे पीएफ खाता धारकों को काफी लाभ मिलने वाला है। शादियों के इस सीजन में अतिरिक्त लाभ मिलने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलने वाली है। अगर आप भी ईपीएफओ के पीएफ खाता धारक हैं तो आप भी अपने बैंक खाते को चेक कर सकते हैं की आपके खाते में अभी तक ये पैसा आया की नहीं इसे चेक करना बहुत आसान है।