Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या आप भी हो गए हैं खराब सिग्नल से परेशान?

नई दिल्ली

टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स इन दिनों लोगों को हाई-स्पीड डेटा की सुविधा दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कभी-कभी स्लो नेटवर्क की समस्या हो ही जाती है। कभी कभी ये परेशानी इतनी बढ़ जाती है, कि कॉल पर बात करना भी संभव नहीं हो पाता है। स्लो नेटवर्क की वजह से कई बार पेमेंट करते समय प्रोसेस बीच में ही अटक जाता है। इस समय भी लोग घबरा जाते हैं। यही कारण है कि खराब नेटवर्क कवरेज सर्विस के चलते लोग कस्टमर्स को दूसरे नेटवर्क की ओर जाना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ये परेशानी है तो इसके लिए भी एक उपाय है, जिसे अपनाकर आप खराब नेटवर्क की समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए आप मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सर्विस का इस्तेमाल कर के अपना नंबर दूसरे नेटवर्क में बिना किसी रुकावट के ट्रांसफर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *