नई दिल्ली
भारत सहित दुनियाभर में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में देश में करीब 1.80 लाख नए मामले सामने आए हैं, वहीं ओमिक्रॉन संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 4000 के पार हो गया है। राहत की बात यह है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित ज्यादातर लोगों में संक्रमण के हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं, जोकि आसानी से ठीक हो जाते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड से बचाव के लिए सभी लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, वहीं जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो गई है, उन्हें होम आइसोलेशन में खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही ओमिक्रॉन को अपेक्षाकृत हल्के लक्षणों वाला वैरिएंट माना जा रहा है, हालांकि इससे संक्रमण के दौरान भी लोगों को सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संक्रमितों को आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे रिकवरी की रफ्तार बढ़ सके। कोविड-19 संक्रमितों को आहार में प्रोटीन की अधिक मात्रा सुनिश्चित करनी चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि कोविड से तेज रिकवरी में प्रोटीन की क्या भूमिका हो सकती है?