Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या एक मैच के मेहमान बने हनुमा, कोहली के लिए होंगे बाहर?

 केपटाउन 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार (11 जनवरी) से केपटाउन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास इस मैदान पर पहली बार टेस्ट जीतने की चुनौती होगी। अगर टीम इंडिया इस टेस्ट में पास हो जाती है तो वह दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में भी कामयाब हो सकती है। तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव होंगे। विराट कोहली की वापसी तय है। वहीं, मोहम्मद सिराज का चोट के कारण बाहर जा सकते हैं।

विराट की वापसी का मतलब है कि हनुमा विहारी को बाहर जाना पड़ेगा। हनुमा ने जोहानिसबर्ग की दूसरी पारी में छोटी मगर बेहतरीन पारी खेली थी। हनुमा ने टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद 40 रन बनाए थे। उनकी बदौलत ही टीम इंडिया 200 रन से ज्यादा का स्कोर पार करने में सफल रही थी। हनुमा ने जोहानिबर्ग से पहले पिछला टेस्ट सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल खेला था। तब उन्होंने टेस्ट बचाने का काम किया था। हनुमा ने 161 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *