Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या करणवीर बोहरा के साथ अफेयर के लिए तैयार थीं पायल रोहतगी? एक्टर ने बताई सच्चाई

मुंबई

‘लॉकअप’ से टीवी एक्टर करणवीर बोहरा बीते दिनों बाहर हो गए लेकिन शो में उनकी चर्चा अभी भी होती रहती है। जब करणवीर बोहरा शो में आए थे तो अंजलि अरोड़ा ने खुलासा किया था कि एक्टर ने उनके सामने प्रपोजल रखा था कि उन्हें लेकर वन साइडेड लव एंगल दिखाएं क्योंकि वो शादीशुदा हैं इसलिए वो ऐसा नहीं कर सकते। बीते दिनों अंजली और पायल रोहतगी के बीच जोरदार झगड़ा हुआ उसमें अंजली ने आरोप लगाया कि गेम में रहने के लिए पायल, करणवीर के साथ अफेयर के लिए तैयार थीं। अंजली ने बताया कि उन्हें शो में आए सुपर खबरी ने यह बताया था। इतना सुनते ही पायल, अंजली पर भड़क उठती हैं। अब इस पूरे मुद्दे पर करणवीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

अंजली पर भड़के करणवीर


अंजली जब अपनी बात कर रही होती हैं तब प्रिंस नरूला और शिवम शर्मा ने उनका सपोर्ट किया था। करण ने अंजली और प्रिंस पर निशाना साधा और पायल के खिलाफ गैंग बनाने का आरोप लगाया। ई-टाइम्स से बात करते हुए करणवीर ने कहा, ‘मैं और पायल कभी नहीं करेंगे। मैं हैरान था कि शिवम इतनी बड़ी बात पर हंस रहा था। मैंने अभी ही ये देखा और मैं वाकई हैरान हूं कि यह लड़की अंजली अरोड़ा कितना नीचे जा सकती है। मैंने सुपर खबरी का बयान भी देखा, अंजली  ने उसके बयान को पूरी तरह तोड़-मरोड़कर पेश किया।‘

‘मजाक में कही गई थी बात’


‘सुपर खबरी ने उससे बोला था कि पायल ने मस्ती में सबके सामने कहा था कि अगर मैं संग्राम को डेट नहीं करती तो तुम्हारे साथ अफेयर होता। मैं भी उस पर हंस रहा था। यह एक मजाक था और मैं इस पर हंसा था। यहां तक कि सुपर खबरी ने कहा, वो तो मजाक में  बोला था उसे… उसने पूरी बात को अलग तरह से पेश किया और पायल पर आरोप लगाया।‘