Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमिताभ बच्चन ने लिखा अजय देवगन को लेटर, कहा- लोग कह रहे हैं कि यह तुम्हारा बेस्ट काम है, लेकिन..’

मुंबई

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन हाल ही में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ फिल्म रनवे 34 (Runway 34) में नजर आए हैं और फिल्म को क्रिटिक्स ने पसंद किया है। फिल्म में अजय ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि निर्देशन भी किया है और ऐसे में अब अमिताभ ने अजय देवगन के लिए एक बेहद खास हाथ से लिखा हुआ पत्र भेजा है, जिसकी तस्वीर अजय ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अमिताभ के हैंड रिटन नोट और अजय देवगन के सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

लोग कह रहे हैं कि यह तुम्हारा बेस्ट काम है…
अजय देवगन ने जो लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया, उस में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘अजय, अजय, अजय….. 34 का हिस्सा बनना और तुम्हारे जैसे डायरेक्टर के साथ काम करना मेरा सौभाग्य था। तुम्हारा काम बेहतरीन है, जिस तरह से तुमने सबकुछ जोड़कर इस फिल्म को बनाया है, वो जबरदस्त था। लोग कह रहे हैं कि यह तुम्हारा बेस्ट काम है, लेकिन मैं जानता हूं कि तुम्हारा और बेस्ट आना बाकी है। बधाई हो…. प्यार, अमिताभ बच्चन।’