Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या कोई बिकिनी पहनकर स्कूल जाता है… प्रियंका गांधी के ट्वीट पर ऋचा अनिरुद्ध ने घेरा, गहलोत के बयान की भी दिलाई याद

नई दिल्ली

हिजाब विवाद के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘बिकनी पहनकर’ स्कूल जाने वाले बयान टीवी जर्नलिस्ट ऋचा अनिरुद्ध ने पलटवार किया है। ऋचा अनिरुद्ध ने प्रियंका के ट्वीट पर उनसे सवाल किया है कि क्या कोई बिकनी पहनकर स्कूल जाता है? इसके साथ-साथ ऋचा अनिरुद्ध ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान की भी याद दिलाई।

कर्नाटक में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि कोई महिला क्या पहनेगी यह तय करने का अधिकार किसी को नहीं है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘एक महिला का अधिकार है, वह बिकिनी पहनना चाहे, हिजाब पहनना चाहे, वह घूंघट लगाना चाहे, वह साड़ी पहनना चाहे या जींस पहनना चाहे। इसमें कोई राजनीति की बात नहीं है और ना ही होनी चाहिए।’


ऋचा अनिरुद्ध ने प्रियंका के ट्वीट का जवाब देते हुए पूछा कि एक लड़की बता दीजिए जो बिकनी, घूंघट या जींस में स्कूल जाती हैं! कृपया तथ्यों पर बात कीजिए। मुद्दा स्कूल यूनिफॉर्म का है और कुछ नहीं! भारतीय महिलाओं की पीढ़ियों ने एक प्रतिगामी पर्दा व्यवस्था से छुटकारा पाने के लिए संघर्ष किया है। आप इसे वापस चाहते हैं और भारत को ईरान बनाना चाहते हैं?