Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा हार-हार कर जीतने लगी है, छोटे किसान हमारी प्राथमिकताः पीएम

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी पांच राज्यों में बीजेपी की लहर है। बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी। पीएम ने कहा कि हमें सेवा का मौका इन सभी 5 राज्यों की जनता देगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हार-हार कर ही जीतने लगी है। हमने बहुत पराजय देखे हैं, ज़मानत ज़ब्त होती देखी हैं। वहीं, सपा के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के यूपी में योजनाएं भाजपा की नहीं हैं, भाजपा अमलीजामा पहनाती है के दावे पर भी पीएम ने पलटवार किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि देश में एक कल्चर चला है, राजनेता बोलते रहते हैं कि हम ये करेंगे, वो करेंगे। 50 साल बाद भी कोई अगर वो काम कर देगा तो कहेंगे कि हमने ये उस समय कहा था, ऐसे लोग बहुत मिल जाएंगे।