Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

 क्रिकेटर और पिता के किरदार से शाहिद कपूर ने जीता दिल

शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म जर्सी के ट्रेलर का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली ट्रेलर रिलीज हो गया है। जर्सी के ट्रेलर की शुरुआत होती है शाहिद कपूर से जो बड़ा शॉट मारते हैं। इसके बाद शाहिद और मृणाल ठाकुर साथ में नजर आते हैं। मृणाल कहती हैं, तुम कितनी भी कोशिश करलो, अब कुछ नहीं होने वाला। तुम्हारे पास चांस था और अब वो खत्म हो गया है। इसके बाद शाहिद को सभी क्रिकेट खेलने से मना करते हैं। सब कहते हैं कि अब उनकी उम्र नहीं है खेलने की और ना ही उनमें अब वो बात है। लेकिन फिर शाहिद का बेटा उन्हें मोटिवेट करता है क्रिकेट खेलने को। अब शाहिद अपने बेटे के कॉन्फिडेंस से मोटिवेट होकर खुद का नाम बनाएंगे।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक एक्स खिलाड़ी क्रिकेट में वापसी करना चाहता है, लेकिन कोई साथ देने के लिए तैयार नहीं सिवाय बेटे के लिए। अब वो अपने सपने और बेटे के विश्वास को जीत दिलाएंगे या नहीं, ये फिल्म देखकर पता चलेगा।