भारती सिंह ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। ढेरों सेलेब्रिटीज और बेहिसाब फैंस भारती सिंह को मां बनने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं और इसी बीच भारती सिंह की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जिनमें वह गोद में बच्चे को लिए हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को भारती और उनके बच्चे की पहली तस्वीर बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या है भारती के बच्चे की फोटो का सच?
लेकिन क्या वाकई ये भारती सिंह और उनके बच्चे की पहली फोटो है? आखिर इस तस्वीर का सच किया है? बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तरह की सभी तस्वीरें असल में फोटोशॉप हैं और इन फैन मेड तस्वीरों का हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह, दोनों में से किसी ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से अपने बच्चे की तस्वीर अभी तक शेयर नहीं की है।