मुंबई
भारत के सबसे पुराने क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म यूनोकॉइन ने अपने ग्राहकों को बिटकॉइन से 90 ब्रांड की सामानों को खरीदने का मौका दिया है। कंपनी ने कहा कि ग्राहक बिटकॉइन से डोमिनोज पिज्जा, बास्किन रॉबिन आइसक्रीम, कैफे कॉफी डे से खरीदी कर सकते हैं। विभिन्न ब्रांड्स के अलावा अन्य सामान या सेवाओं के लिए भी बिटकॉइन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बंगलुरू के स्टार्टअप की पहल
बंगलुरु के स्टार्टअप ने कहा कि यूनोकॉइन का रजिस्टर्ड ग्राहक सामानों को खरीदने के लिए 100 रुपए और 5,000 रुपए के मूल्य के बिटकॉइन का उपयोग कर सकता है। यूनोकॉइन के सीईओ सात्विक विश्वनाथ ने एक बयान में कहा कि बिटकॉइन को बार्टर असेट्स के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से दुनिया भर में लाखों ग्राहक कारोबार कर रहे हैं। हम भारतीय लोगों को क्रिप्टो करेंसी के ज्यादा उपयोग के बारे में जागरूक करना चाहते हैं।
बॉर्टर असेट्स मतलब कि आपके पास अगर बिट कॉइन है तो उसका उपयोग कर सकते हैं या रुपए से बिटकॉइन खरीद कर उससे सामान खरीद सकते हैं।
अमेरिका सहित कई देशों में पहले से है व्यवस्था
अमेरिका जैसे देशों में पेमेंट के तरीके के रूप में बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले हजारों फिजिकल आउटलेट और ई-कॉमर्स पोर्टल हैं। हालांकि हमारे देश में अभी तक ऐसा कोई एक भी आउटलेट नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पेशकश इस लोकप्रिय सवाल का जवाब देती है कि कोई भारत में बिटकॉइन कहां खर्च कर सकता है।
ट्रैवल, कपड़ों के लिए भी बिटकॉइन का उपयोग कर सकते हैं
यह ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्राहकों को ट्रैवेल, लाइफ स्टाइल, कपड़ों, होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर के अलग-अलग ब्रांड मुहैया कराता है। यहां पर ग्राहक बिटकॉइन का उपयोग कर खरीदी कर सकते हैं। अगर आप बिटकॉइन से वाउचर खरीदना चाहते हैं तो आपको ये काम करना होगा।
यूनोकॉइन अकाउंट पर लॉग इन कर सकते हैं
आपको अपने यूनोकॉइन अकाउंट पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद बिटकॉइन के पेज पर जाना होगा। इस पेज पर आपको शॉप पर क्लिक करना होगा। अगर आप यूनोकॉइन के ऐप का उपयोग कर रहे हैं तो आपको डैशबोर्ड पर ही शॉप की बटन दिखेगी और कई सारे सेक्शन दिखेंगे।
90 से ज्यादा ब्रांड को चुन सकते हैं
आप इसमें 90 से ज्यादा ब्रांड को चुन सकते हैं। इसमें डोमिनॉज पिज्जा, कैफे कॉफी डे और बॉस्किन एंड रॉबिन्स आइसक्रीम, हिमालया और प्रेस्टिज जैसे ब्रांड को चुन सकते हैं। ब्रांड को चुनने के बाद आपको ढेर सारे रुपए के डिनॉमिनेशन यानी कितने रूपए का वाउचर खरीदना है, वो दिखेगा।
जैसे ही आप पैसे का पेमेंट करेंगे आपको वाउचर का कोड मिल जाएगा। यह ई-वाउचर यह ई –वाउचर का कोड आपको पिज्जा या जो भी सामान खरीदेंगे, उस दुकानदार को देना होगा।