नई दिल्ली
आईपीएल नीलामी में जब नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स ने क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा को खरीदा तो क्रिकेट के गलियारों में खूब चर्चा होने लगी थी। यह चर्चा इसलिए हो रही थी क्योंकि एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी तकरार हुई था और दीपक हुड्डा ने तो टीम का साथ भी छोड़ दिया था। मगर आईपीएल में ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर एक ही टीम से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के साथ हुए विवाद पर दीपक हुड्डा ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी है और उन्हें अपना भाई बताया है।