नई दिल्ली
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपने मीम्स और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच को लेकर किए ट्वीट से सहवाग बुरे फंस गए। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट में पैट कमिंस की पारी की तारीफ की और इस दौरान उन्होंने इसमें वड़ा पाव का भी जिक्र किया था, जिससे मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने सहवाग को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।
सहवाग ने मुंबई के पसंदीदा स्नैक ‘वड़ा पाव’ का जिक्र किया और कहा कि यह (मैच) मुंबई के खिलाड़ियों से वड़ा पाव छीनने जैसा है। पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करके लिखा, ”मुंह से निवाला छीन लिया, माफ करना वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस, क्लीन हिटिंग के सबसे शानदार प्रदर्शन में से एक।”