भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा पवन सिहाग जिला परिषद सदस्य के लैटर पैड पर तहसीलदार पल्लू के मार्फत जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। जिला परिषद सदस्य पवन सिहाग ने बताया कि हजÞारों किसानों का 2021 खरीफ फसल का बीमा अभी तक खातों में नही डाला गया है। पिछले साल खरीफ का हरि किया गया बीमा आज तक किसानों के खातों में नही आने से किसानों की हालत ख़्सरब हो रही है क्योंकि इस साल भी बरसात के समय पर ना होने की वजह से खरीफ की फसलों ने काफी ज्यादा नुकसान हो गया है। मूंग मोठ व ग्वार की फसल में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है जिसके चलते किसानों के चहरे पर मायूसी साफ तौर पर देखी जा सकती है। भाजपा सदस्य भीम सैन ने बताया कि पल्लू क्षेत्र में काफी लंबे समय से कृषि कनेक्शन लंबित पड़े हुए है जिनको बिजली विभाग द्वारा जल्दी से जल्दी स्वीकृति प्रदान की जाकर किसानों राहत प्रदान की जावे। क्योकि पिछली खरीफ की फसल भी बरसात के अभाव में खराब हो गयी थी जिनका बीमा बीमा कंपनी ने आज तक किसानों के खाते में नही डाला है। इस साल भी बरसात नही होने के कारण इस साल भी फसलों में भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। समय पर बीमा खातों में नही आने के किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है । ऐसे में यदि कृषि कनेक्शन जल्दी जारी कर किसानों को राहत प्रदान की जाए तो किसान टयूबवेल से अपनी फसलों में पानी देकर कुछ हद तक फसलों को नष्ट होने से बचा सकते है। मंडल अध्यक्ष विनोद जाखड़, धनसिंह पड़िहाड, भाजपा प्रवक्ता युवा मोर्चा के ताराचंद थालोड़ व दीपक सोनी ने बताया कि अगर बीमा कंपनी द्वारा किसानों के खाते में जल्द से जल्द पैसे नही डाले गए और लंबित पड़े कृषि कनेक्शनों को जारी नही किया गया तो 14.09.2022 को पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के नेतृत्व में क्षेत्र के हजÞारों किसानों द्वारा तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा और जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर भगीरथ गोदारा, सुरेश सिद्ध, परमेश्वर ढुकिया, लालचंद थालोड़, फरमान जोड़ा, इंद्राज बैरड़, लेखराम भाम्भू, नंदलाल नाई सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।