Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त वॉट की विद्युत सप्लाई

18 एसपीडी (सीमा सन्देश न्यूज)। जहां एक और सरकार किसानों के लिए अनेक लाभकारी व कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। वही किसानों पचारावाला व रोहिडा वाला देर के किसानों को विद्युत की सप्लाई 220 वाट तक की मिल रही है जबकि विद्युत मोटर को चलाने के लिए विद्युत की सप्लाई 300 वाट के लगभग होनी चाहिए। यह विद्युत की एक मात्रा है जिसके तहत ही विद्युत मोटर को संचालित किया जा सकता है। विद्युत की पूरी मात्रा नहीं मिल रही है। इस कारण किसानों की विद्युत मोटर जलकर राख हो रही है। वह विद्युत मोटर जलने के कारण उसको बंधवाने से लेकर खेत तक लाने में 5 दिन का समय लग रहा है। इस कारण किसानों को समय व धन की बर्बादी दोनों ही साथ में हो रही है इस कारण नरमे की फसल ग्वार की फसल बर्बाद होने के कगार पर है इसको लेकर गांव झुरिया वाला के सब स्टेशन पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरने पर अधिकारी दोपहर तक आने की बात को लेकर किसानों के साथ वार्ता की। दोपहर बाद मौके पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता वह तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर चक झुिरयांवाला सब स्टेशन पर पहुंचकर जीएसएस क्षेत्र किसानों किसानों से वार्तालाप की सहायक अभियंता व अभियंता ने किसानों की पूरी समस्या का समाधान कराने का भी आश्वासन दिया। मौके पर असामाजिक तत्वों द्वारा बात को लेकर झगड़े का भी माहौल हो गया। बाद में पीलीबंगा पुलिस थाना से बल मंगवा कर मामले को शांत कर किसानों की मांग को जायज है घर आकर वह सही उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों की मांग के अनुसार हनुमानगढ़ से आई हुई टीम ने मौके पर लगे ट्रांसमीटर के तार व अन्य तारों को खोल कर सही कर उनकी विद्युत प्रवाह को चेक किया। किसानों को जहां के आखिरी छोर पर बसे हैं पचारावाला वहां के किसानों से विद्युत की मात्रा के बारे में पूछा वहां के अनुसार विद्युत में कुछ सुधार हुआ है। इसको लेकर भी विभाग के अधिकारियों ने इसको लेकर भी विभाग के अधिकारियों ने संतुष्टि जताई है। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष हरीश पचार भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील गोदारा 18 एसपीडी पूर्व सरपंच राम कुमार सुथार एसपीडी पूर्व अध्यक्ष बलवंत सुथार पूर्व पंचायत समिति डायरेक्टर यशपाल धोरेवाला सरपंच रोशन लाल महामंत्री अमरचंद तथा जीएसएसके कर्मचारी तकनीकी सहायक भी कार्य में किसानों का सहयोग देते नजर आए। मौके पर विवाद की स्थिति को निपटने के लिए किसानों ने और मौके पर ही निपटाने का प्रयास किया परंतु यथा स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन को दखल देकर मामले को सुलझा नजर आए। विद्युत विभाग के अभियंता सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार गुप्ता मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ से उमाशंकर जी की टीम आई जिन्होंने मेन ट्रांसफार्मर से अर्थिंग वायर को हटाकर वहां नया वायर डाला है। अन्यथा तारों में ट्रांसलेटर से निकल रहे कल पुर्जों को को भी निकाल कर उनको साफ किया और जहां से विद्युत प्रवाह तंत्र किया जाता है। वहां से फाल्ट निकालकर किसानों को राहत दी गई है। मुख्य राहत तो किसानों को रोहिडा वाला डेर में बन रहे नये जीएसएस से ही मिल सकती है क्योंकि वह किसानों के वहां नजदीक होने के साथ ही वहां विद्युत की फाल्ट होने की भी समस्या नहीं आएगी।