Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, दो सगे भाई समेत 4 की मौत

टोंक. खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के दो सगे भाई, एक की पत्नी व वैन चालक की जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवड़ाबास में सडक दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं मृतकों के परिवार के तीन जने घायल हो गए। घायलों को टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना अलसुबह 4 बजे ही है।
जबकि देवली निवासी परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इस दौरान हाइवे पर एक खड़े ट्रक से उनकी वैन टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दो सगे भाई देवली के श्याम नगर निवासी मनीष शर्मा पुत्र बंशीलाल शर्मा, ईशु शर्मा पत्नी मनीष शर्मा, अमित शर्मा पुत्र बंशीलाल शर्मा और अजमेर के नसीराबाद के रामसर थाना के रहने वाले वैन चालक रवि पुत्र कैलाश की मौत हुई है।
मनीष और अमित सगे भाई थे। ईशु शर्मा, मनीष की पत्नी थी। हादसे में मनीष की बेटी दीपाली, देवली निवासी अंशुल जैन पुत्र पारस जैन और निक्की उर्फ निकेश पुत्र रतन लाल घायल हैं। शवों को दूनी हॉस्पिटल की मॉच्यूर्री में रखवाया गया है। घायलों को दूनी हॉस्पिटल से टोंक रेफर किया है। दीपाली के सिर में गंभीर चोटें हैं। इसकी वजह से उसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया है। दीपाली के पिता मनीष और मां ईशु की पहले ही मौत हो चुकी है।
सूचना पर देवली डिप्टी सुरेश कुमार समेत घाड़ और दूनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब करीब साढ़े 4 बजे देवड़ावास के पास हुआ। वैन सवार टोंक की ओर से देवली आ रहे थे। पुलिस के अनुसार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने टोंक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये लोग खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। वैन में 7 लोग सवार थे। ये सभी टोंक जिले के देवली के बताए जा रहे हैं।