नई दिल्ली
कई लोग सुबह के समय जिम जाना पसंद करते हैं तो कई लोग शाम के समय, हालांकि ये समय हम अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से तय करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में कई ऐसे सवाल उठते हैं जो आपके एक्सरसाइज से जुड़े होते हैं। इन सवालों में मुख्य सवाल है कि क्या एक्सरसाइज से पहले खाना खाना चाहिए या फिरस खाली पेट एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर ने प्री-वर्कआउट प्लान के बारे में बताया है जो इन समस्याओं को हल करता है। इसमें सभी डूज और डॉनट्स को दिखाया गया है, जिन्हें वर्कआउट करने से पहले फॉलो करने की जरूरत होती है। इसको फॉलो करने पर आपको एक्सरसाइज करने में ज्यादा मदद मिल सकती है। जैसे मांसपेशियों को टोन करना, फैट लॉस, हड्डियों की डेनसिटी बढ़ाना और बहुत कुछ।