Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत के लिए खतरे की घंटी, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने टी20 रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, मोईन अली को भी फायदा

नई दिल्ली

इंग्लैंड के मोईन अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया था। उनको इस शानदार प्रदर्शन का ईनाम आईसीसी की ताजा टी20 प्लेयर रैंकिंग में मिला है। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित अन्य वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। बारबाडोस में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से हारने के बावजूद मोईन अली को रैंकिंग में फायदा हुआ है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन ने 146 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए और साथ ही 13 ओवरों में 7.15 की इकॉनमी से पांच विकेट लिए थे।

ब्रिजटाउन में इंग्लैंड खिलाफ पांचवें और निर्णायक मैच में वेस्टइंडीज की 17 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। पुरुष रैंकिंग में साप्ताहिक अपडेट में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की सीरीज के अंतिम तीन मैच के प्रदर्शन पर गौर किया गया। अकील 15 स्थान की छलांग के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अंतिम मैच में 30 रन पर चार विकेट सहित तीन मैच में छह विकेट चटकाए।