नई दिल्ली
भारत की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म को लेकर आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि स्टार बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का समय आ गया है। हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में 2017 विश्व कप के बाद से केवल दो बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है।
पूर्व भारतीय कप्तान डाइना इडुल्जी का कहना है कि हरनमप्रीत कौर 2017 विश्व कप में खेली 171 रन की पारी की बदौलत टीम में बनी नहीं रह सकती और समय आ गया है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के साथ टीम से बाहर कर दिया जाए।
इडुल्जी साथ ही चाहती हैं कि क्वारंटीन पूरा करने के बाद अगले मैच में स्मृति मंधाना की संभावित वापसी पर शेफाली वर्मा को भी अगले मैच की अंतिम एकादश से बाहर किया जाए। मंधाना की गैरमौजूदगी में एस मेघना ने प्रभावित किया, जबकि पिछले साल पदार्पण के बाद से शेफाली 50 ओवर के प्रारूप में जूझ रही हैं।