Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खिलौने व खाद्य सामग्री की किट पाकर खिले मासूम व मायूस चेहरे

  • ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा के दौरान सेवादारों ने 150 बच्चों को वितरित की किट
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में लगातार मानवता की भलाई में जुटे डेरा सेवादार औरों के लिए मिसाल बने हुए हैं। अब पूज्य गुरुजी की लगातार मिल रही रूहानी चिट्ठियों में मानवता भलाई के शामिल नए कार्यांे को भी डेरा सेवादार स्वीकार कर पूरे जोर-शोर से अमल करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में पूज्य गुरुजी की आठवीं चिट्ठी में शामिल 138वें मानवता भलाई के कार्य के रूप में गरीब, अनाथ बच्चों की मदद संबंधी किए गए वचनों पर अमल करते हुए हनुमानगढ़ ब्लॉक की साध-संगत की ओर से रविवार को गांव रोड़ांवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा के दौरान जरूरतमंद परिवारों के 150 बच्चों को खिलौने, मिठाई व चॉकलेट सहित अन्य खाद्य सामग्री की किटें भेंट की गई। खिलौने व खाद्य सामग्री की किट पाकर जहां बच्चों के मायूस चेहरों पर रौनक छा गई। वहीं इन बच्चों के परिवारों ने इसके लिए पूज्य गुरुजी व साध-संगत का कोटि-कोटि आभार जताया। इससे पहले नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास गिरधारी लाल इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। साथ ही परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के 103वें अवतार माह की साध-संगत को बधाई दी।